दर्दनाक सड़क हादसे में तीसरे घायल चंद्रकेश की भी मौत,परिवार में मचा कोहराम

अजित कुमार सिंह

नगसर । नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के दिलदारनगर मार्ग पर बीते बुधवार की देर शाम गगरन और सरहुला के बीच हुए दर्दनाक सडक हादसे में घायल‌ तीसरे 17 वर्षीय चंद्रकेश यादव की भी बीते देर रात्रि को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है,सभी सुहवल थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गाँव के रहने वाले थे,मृतकों में दो सगे भाई है,जबकि तीसरा उन्हीं के गाँव का उनका दोस्त था,पुलिस ने इस हादसे के बाद सभी तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज घटना की छानबीन में जुट गई है।हादसे में हुए मौत के कारण मृतक के परिजनों में चीखपुकार मची है,जबकि गाँव में इस घटना के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है,मालूम हो कि हुए इस हादसे में‌ दुर्गेश यादव 28 और गोवर्धन 26 की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।ग्रामीणों एवं परिजनों के मुताबिक नेम नारायण के दो पुत्र थे,दुर्गेश यादव और चंद्रकेश दोनों सगे भाई थे,जिसमें दुर्गेश बडा था,वह आटो चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था,उसकी शादी 2017 में रेवतीपुर की पूजा के साथ हुआ था,उसके दो पुत्र युवराज और सार्थक है।जबकि छोटा भाई चंद्रकेश मलसा इंटरकालेज में बारहवीं का छात्र था,इस हादसे के बाद दुर्गेश की पत्नी पूजा,माता कौशल्या बदहवाश थी,जबकि तीसरा गोवर्धन राम 26 वर्ष अपने तीन भाईयों में माझिल था,वह बीए पढकर तैयारी में जुटा था,पुत्र के मौत के बाद माता देवंता और पिता दुलचंद सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों के मुताबिक दुर्गेश यादव कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने जा रहा था,जिसे छोड़ने के लिए बाइक से उसका छोटा भाई चंद्रकेश और उसका दोस्त गोवर्धन एक ही बाइक से दिलदारनगर स्टेशन जा रहे थे,कि इसी बीच मार्ग किनारे ईंट लदे खडे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई, जिसमें सवार दो की मौके पर ही मौत हो ग ई,जबकि तीसरे चंद्रकेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे में मृत तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,बताया कि घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.