खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवारों की जोरदार टक्कर,दो की मौत,एक की स्थिति नाजुक

 

अजीत कुमार सिंह 

नगसर । नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के दिलदारनगर मार्ग पर सरहुला और गगरन के बीच समीप आज बुधवार की‌ देर शाम को खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवारों की जोरदार भिडंत हो गई,जिसके चलते तीनों बाइक सवार गंम्भीर रूप‌ से जख्मी हो गये।चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।जबकि एक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के चलते मौके पर अफरातफरी मच      गई,सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो        गई,लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलो को रेवतीपुर सीएचसी ले जाया गया।घायलों की स्थिति गंभीर देख वहाँ से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दुर्गेश यादव और गोवर्धन राम को मृत घोषित कर दिया।जबकि चंद्रकेश यादव की हालात को गंम्भीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया ।

ग्रामीणों के मुताबिक घायलों में‌ दुर्गेश यादव 30 वर्ष एवं गोवर्धन राम उम्र करीब 30 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जबकि चंद्रकेश यादव 20 वर्ष को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। तीनों युवक  सुहवल थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव के निवासी है।दुर्गेश यादव और चंद्रकेश यादव दोनों सगे भाई है।

इस हादसे की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया,जबकि गावं में घटना के चलते सन्नाट पसर गया,परिजन रोते बिलखते हुए तुरंत अस्पताल के लिए वाहन से रवाना हो गये,ग्रामीणों के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक दुर्गेश को दिलदारनगर स्टेशन पर छोडने गाँव से जा रहे थे।कि इसी दौरान गगरन और सरहुलां के बीच राइस मिल के समीप खराब पडे ट्रैक्टर में तीनो बाइक समेत भिड गये,जिसके चलते तीनों जख्मी हो खून से लथपथ बीच सड़क पर गिर पडे।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे में जख्मी तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है,जिनकी हालात गंम्भीर बनी हुई है,बताया कि बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में‌ लेकर घटना की छानबीन की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.