भदौरा :भेड़ो का झुंड ट्रेन से टकराया, सात भेड़ों की दर्दनाक मौत

 

 

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड की भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें भेड़ो का झुंड ट्रेन से टकरा गया। मौके पर ही सात भेड़ो का मौत हो गया। जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पशुपालक लल्लन पाल ने बताया कि वह रेलवे लाइन के किनारे खेत में अपनी भेड़ो को चरा रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेल मेंटेनेंस का बैगन आ रहा था। जिसकी चपेट में आने से सात भेड़ो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर पशुपालक रोने बीलखने लगा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों के द्वारा घटना की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मृत भेड़ो को रेलवे ट्रैक से हटाते हुए रेल परिचालन सुचारु कराया गया। पशुपालक ललन पाल ने बताया कि भेड़ पालन करके ही वह अपने परिवार का जीवकोपार्जन चलता है। सात भेड़ो की मौत से उसे करीब हजारो रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.