गाजीपुर में शुरू हुआ रोलर स्केटिंग क्लास

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव निवासी एवं रोलर स्केटिंग के पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह के द्वारा गाजीपुर जिले में खेलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गांधीपुरम, गाजीपुर में रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण क्लास की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों को रोलर स्केटिंग खेल की तकनीकी बारीकियों एवं भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित डेमो क्लास में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्केटिंग खेल के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं अनुग्रह नारायण सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में विद्यालय के बच्चे रोलर स्पीड स्केटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.