बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन दोस्तो में एक युवक की डूबने से मौत, घर सहित गांव में पसरा मातम

 

सेवराई ।तहसील अन्तर्गत ग्राम नौली के धुड़वा बारी में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नवली गांव निवासी तीन दोस्त बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों ही युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान राकेश राम (पुत्र श्रीनिवास राम, निवासी नौली) के रूप में हुई है। राकेश के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। होनहार बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले के लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.