दिलदारनगर में विद्युत सहायक अभियंता पर कर्मचारियों का आरोप,अभद्र व्यवहार एवं जीएमटी से 5000 हजार की मांग

गाजीपुर।  लाल दरवाजा पावर हाउस पर विद्युत मजदूर पंचायत और जूनियर इंजीनियर संगठन की आपात बैठक में सहायक अभियंता मीटर मुन्नी कुमारी के व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुन्नी कुमारी दिलदारनगर में नए कार्यालय के लिए प्रत्येक जीएमटी से 5000 रुपये की मांग कर रही हैं और इनकार करने पर अभद्र व्यवहार कर रही हैं।

*विभागीय नियमों का उल्लंघन*

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सहायक अभियंता मीटर फेशियल अटेंडेंस के बजाय रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही हैं, जो विभागीय नियमों के विपरीत है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने एकजुट होकर इस उत्पीड़न से बचाव की मांग की है।

*ज्ञापन सौंपा गया*

सभी जेएमटी और जूनियर इंजीनियर मीटर ने अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड गाजीपुर और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बैठक में मिथिलेश यादव, उपेंद्र ओझा, ओम प्रकाश यादव, नीलमणि यादव, अरविंद राज, अश्वनी सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

*कर्मचारियों की मांग*

कर्मचारियों ने मांग की है कि सहायक अभियंता मीटर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए और विभागीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने उत्पीड़न से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.