गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, ग्राम प्रधान के घर से 10 लाख नगद व लाखों के जेवर चोरी

Gorakhpur: Terror of thieves in Gola police station area, 10 lakh cash and jewellery worth lakhs stolen from village head's house

गोला (गोरखपुर): गोला थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह में चौथी बड़ी चोरी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बीते मंगलवार की रात सहदोडाड़ और दुबौली गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस, फोरेंसिक व सर्विलांस टीम ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के घर से 10 लाख नगद और जेवरात चोरी

सहदोडाड़ गांव के प्रधान प्रतिनिधि कृष्णपाल चंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार रात लगभग 12:30 बजे चोरों ने बाहर के दो कमरों का ग्रिल तोड़कर घर में रखे बक्से, बेड और आलमारी से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर लिया।

चोरी गए सामान की लिस्ट:

  • 100 ग्राम सोने की 12 अंगूठियां

  • 75 ग्राम सोने का पेंडल सेट

  • 70 ग्राम सोने की 2 मालाएं

  • 40 ग्राम सोने के 3 झुमके व 4 जोड़ी कंगन

  • 5 जोड़ी चांदी की पायल

  • ₹10 लाख नगद

दुबौली गांव में भी चोरी

इसी रात दुबौली गांव निवासी सर्वेश राय के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने आलमारी से एक सोने की गुल्ली, चांदी का चुड़ला, कटोरी और चम्मच पर हाथ साफ कर लिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, CCTV में दिखे संदिग्ध

चोरी की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण जितेन्द्र कुमार, फोरेंसिक और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ग्राम प्रधान के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध चोर रात 12:48 बजे घर में दाखिल होते दिखे। पुलिस अब आसपास के अन्य CCTV फुटेज खंगाल रही है।


Read more: गोरखपुर: फसल अवशेष प्रबंधन से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता और होगा पर्यावरण संरक्षण


एक हफ्ते में चौथी बड़ी चोरी

पिछले 7 दिनों में गोला थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हुई हैं:

  • 6 अगस्त: भर्रोह गांव में सीआरपीएफ जवान के घर से ₹52 हजार नगद व जेवर चोरी

  • 15 अगस्त: बघौरा में घर का नकब काटकर जेवरात चोरी

  • 17 अगस्त: कोहरा गांव में किराना दुकान में चोरी

  • 20 अगस्त: सहदोडाड़ व दुबौली गांव में लाखों का सामान चोरी

अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

गोला थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से यह साफ है कि इलाके में संगठित गिरोह सक्रिय हैं। अब लोगों को इंतजार है कि पुलिस कब तक इन चोरियों का पर्दाफाश कर अपराधियों को पकड़ेगी।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.