कुशीनगर: जर्जर भवनों पर मंथन,डीएम ने दिए ध्वस्तीकरण और मरम्मत के निर्देश

Kushinagar: Discussion on dilapidated buildings, DM gave instructions for demolition and repair

कुशीनगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय जर्जर एवं मरम्मत योग्य भवनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जर्जर भवनों का विवरण प्रस्तुत किया।

डीएम के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि –

  • तकनीकी टीम से भवनों की जांच कराई जाए।

  • जो भवन पूरी तरह जर्जर हैं उनका ध्वस्तीकरण (Demolition) कराया जाए।

  • मरम्मत योग्य भवनों का स्टीमेट तैयार कर शासन को बजट प्रस्ताव भेजा जाए।

डीएम ने कहा कि जनपद में जर्जर भवनों की संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक है। इसलिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

विभागवार रिपोर्ट

  • ग्राम विकास विभाग: 14 विकास खंडों में 87 भवन जर्जर पाए गए, जिनमें टाइप-2 व टाइप-3 आवास तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास शामिल हैं।

  • जिला कार्यक्रम अधिकारी: 135 भवन जर्जर घोषित किए।

  • पंचायतीराज विभाग: कुल 120 भवनों की सूची दी, जिनमें से 43 भवन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में हैं।

  • अन्य विभाग: पीडब्ल्यूडी, अल्पसंख्यक कल्याण, प्रवेशन, लघु सिंचाई, पशुपालन, होम्योपैथी चिकित्सा, कृषि, रेशम तथा शिक्षा विभाग ने भी जर्जर एवं मरम्मत योग्य भवनों का ब्यौरा दिया।

साफ-सफाई और पेंटिंग पर जोर

डीएम ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई और पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी विभागों में अलग-अलग रंग का पेंट है, जबकि पूरे जनपद मुख्यालय में एक समान कलर होना चाहिए। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को कलर चयन और तकनीकी टीम गठन का जिम्मा सौंपा गया।


Read more: कुशीनगर: कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान


बिजली और भूमि विवाद पर चर्चा

डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि अगली बैठक में निम्न विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए –

  • भूमि की डिमांड और उसकी स्थिति।

  • विद्युत विभाग को भुगतान के बाद भी कनेक्शन न मिलने के मामले।

  • भवनों के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन तारों की समस्या।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक अतिन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, एक्सियन पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.