चोरों ने एक साथ तीन जगहों पर चोरी का दिया अंजाम,पुलिस प्रशाशन पर सवालिया निशान

सेवराई।गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव में चोरों ने एक साथ तीन जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई में जुट गई है।

सेवराई गांव निवासी बलवंत सिंह कुशवाहा की भदौरा देवल मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। अज्ञात चोरों ने इनकी दुकान के बाहर रखे लोहे के जंगले और लोहे की रिंग के साथ नगदी चुरा ली। इसके अलावा पास में ही राधेश्याम शर्मा और सोनू शर्मा के ई-रिक्शा की बैटरियां भी चोरी हो गईं। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है।

पीड़ित दुकानदार बलवंत सिंह ने गहमर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले गांव के काली माता मंदिर से चोरों ने पीतल के कई घंटे चुरा लिए थे। इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा कुछ दिन पहले स्थानीय बाजार की सब्जी मंडी में भी चोरों ने लगभग आठ सब्जी की दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपए चुरा लिए थे।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में गहमर कोतवाल से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.