एसडीएम सेवराई ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा,संभाला कमान

मां कामख्या धाम पर बने शरणार्थी शिविर
रेवतीपुर कामाख्या मार्ग पर नावों का निरीक्षण करते एसडीएम सेवराई
ग़हमर के नरवा घाट पर रस्सी से बैरिकेटिंग कर लोगों से अपील किए तहसीलदार सेवराई

सेवराई। गंगा नदी में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए एवं बाढ़ के चपेट में आए दर्जनों गावो के लोगों को सुविधा मुहैया कराने को लेकर प्रशासन द्वारा मां कामाख्या धाम पर शरणार्थी शिविर का बंदोबस्त किया गया है ।वही एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार सिंह ने दल बल के साथ बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया।और लोगो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
ज्ञात हो कि रेवतीपुर एवं गहमर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं मां कामाख्या धाम रेवतीपुर बायपास मार्ग सहित आधा दर्जन से भी अधिक गांव बाढ़ की पानी में चारों तरफ से डूब चुके है लोगों का आवागमन बंद हो गया है। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुए शासन द्वारा मां कामाख्या धाम पर शरणार्थी शिविर बनाया गया है। एसडीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि शरणार्थी शिविर में शौचालय भोजन,बिजली सहित सारी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है हालांकि अभी तक एक भी लोग शिविर में नहीं है।उन्होंने कहा कि संपर्क मार्ग टूट चुके है।इसके लिए हम नावों की नंबर बढ़ा रहे ताकि लोगों को आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो।वही एसडीएम सेवराई ने बीरऊपुर क्षेत्र में शाम को भोजन का पैकेट लोगो में वितरण किया और लोगो को हिदायत भी क्या कि वो खाने को गर्म गर्म ही खाए।भोजन को रखे नहीं स्वास्थ्य पे असर ना हो।भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व कर्मचारियों को को हिदायत किया कि आपदा से निपटने के लिए हर वक्त मुस्तैद रहे।इसके अलावा तहसीलदार सेवराई सुनील सिंह द्वारा गहमर के नरवा घाट का निरीक्षण कर रस्सी बांधकर बैरिकेडिंग की गई एवं लोगों से अपील की गई कि वह गंगा स्नान न करें । उक्त अवसर पर कोतवाल गहमर शैलेश मिश्रा, नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी,पंकज कुमार,ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला,ग्राम प्रधान कुतुबपुर विपिन राय,उमाशंकर सिंह, विवेक सिंह ,राकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.