उसिया में आयुष्मान भारत आरोग्य केंद्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, तैनाती के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी रहते है नदारद

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग्राम उसिया में आयुष्मान भारत आरोग्य केंद्र की स्थिति वाकई चिंताजनक है। एक वर्ष से अधिक समय से यह केंद्र बंद पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीण अकबर खान,इरफान खान,मोनू खान, लोरीक राम ,अयाज खान ने बताया कि आयुष्मान भारत आरोग्य केंद्र पर न तो कोई डॉक्टर है और न ही कोई अन्य स्वास्थ्यकर्मी, जिससे लोगों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जो काफी महंगा है।

इस गांव की आबादी लगभग 60 से 65 हजार है। और यहां स्वास्थ्य सेवाओं का घोर अभाव है। गर्भवती महिलाओं को तो विशेष रूप से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वही भदौरा सीएचसी प्रभारी धनंजय आनंद का दावा है कि उसिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्वेता जायसवाल तैनात हैं और वह कार्यरत भी हैं।

ग्रामीणों ने शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस केंद्र को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके और गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.