सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के स्टाफ नर्स पर प्रसव के बाद ढाई हजार रुपये मांगने का आरोप

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में स्टाफ नर्स नीलम सिंह पर प्रसव के बाद ढाई हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है।
खुदरा पथरा गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया था, जहां नीलम सिंह ने उनका प्रसव कराया। परिजनों के मना करने पर नर्स ने उन्हें अस्पताल से निकालने और मरीज को 3 दिन तक अस्पताल में रखने की धमकी दी।

*आरोपों की जांच*

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पीड़िता की लिखित और मौखिक शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्स द्वारा पैसे मांगने के आरोप लगे हों। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.