आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के विसुनपुरा गाँव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे किसान उद्दयन कुमार सिंह 37 वर्ष का बीते देर रात्रि को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।किसान की मौत के बाद परिजनों के द्वारा शव देर रात को लेकर घर पहुंचते ही मां कमली देवी एवं पत्नी इंद्रावती देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल रहा।जबकि मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई,आज गुरूवार को सूचना पर पहुंची नगसर पुलिस ने परिजनों से पूछ ताछ के बाद शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेंज दिया।

मृतक के पिता वंशनारायन ने बताया कि उनके दो पुत्र है जिनमें श्रवण बडा जबकि उद्दयन छोटा था,बताया कि उनका छोटा पुत्र बीते बुधवार की देर शाम को धान की रोपाई के लिए खेत में डीजल मशीन से पानी भर रहा था कि इसी दौरान आकाशीय बिजली कडने लगी,वह उससे बचने के लिए वह बगल में एक झोपड़ी में छुपने के लिए भागा,इसके पहले ही वह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया।

पिता ने बताया कि झुलसे उनके पुत्र को वाहन से अस्पताल ले जाया गया,जहाँ बीते देर रात्रि को इलाज के दौरान उनके छोटे पुत्र उद्दयन की मौत हो गई।पिता ने विलखते हुए बताया कि वह काफी मेहनती था। मृतक पुत्र मेरे साथ खेती में बढचढकर हाथ बटाता था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगसर पुलिस
ग्रामीण और महिलाओं की लगी भीड़

बताया कि मृतक को तीन पुत्रियाँ एवं एक पुत्र है । जिनमें खुशबू 12 वर्ष, संध्या 8 वर्ष,वर्तिका छ: वर्ष एवं अभिमन्यु 4 वर्ष है।बताया कि पुत्र के मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी इस बूढे बाप के कंधो पर आ गई।थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि आकाशीय बिजली से मृत किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.