जम्मू-कश्मीर: द्रास के लामोचन में 72 फीट ऊँचे तिरंगे के साथ करगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Jammu and Kashmir: Tribute paid to Kargil martyrs with a 72 feet high tricolor at Lamochan in Drass

द्रास, जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने करगिल युद्ध के वीर शहीदों की स्मृति में द्रास के लामोचन क्षेत्र की एक ऊँची पहाड़ी पर 72 फीट ऊँचा भव्य राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति उनका बलिदान याद किया। यह गौरवमयी आयोजन Flag Foundation of India के सहयोग से संपन्न हुआ।

राष्ट्रध्वज फहराने में शामिल हुए सेना के वरिष्ठ अधिकारी

इस ऐतिहासिक अवसर पर 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ Flag Foundation of India के CEO मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त) भी मौजूद थे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस ध्वज स्थापना को “राष्ट्र गौरव और शौर्य” का प्रतीक बताया।


Read more:शौर्य की अमिट कहानी: कारगिल विजय दिवस”


करगिल युद्ध के शहीदों को समर्पित सम्मान

यह पहल उन भारतीय जवानों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है जिन्होंने 1999 के करगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह तिरंगा न केवल देशभक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि हर भारतीय को अपने सैनिकों पर गर्व करने का अवसर भी प्रदान करता है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.