ग्राम पंचायत गोड़सरा में आंगन बाड़ी केन्द्र निर्माण का भूमि पूजन खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के द्वारा किया गया सम्पन्न

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़सरा में कंपोजिट विद्यालय में आंगन बाड़ी केन्द्र निर्माण का भूमि पूजन खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह ने विधि विधान द्वारा भूमि पूजन किया गया एवं नारियल फोड़ कर केंद्र का शुभारंभ किया।

आंगनवाड़ी केन्द्र की लागत और निर्माण

आंगनवाड़ी केन्द्र की लागत 12 लाख रूपये है, जिसमे से 8 लाख मनरेगा से, 2 लाख राज्य बित्त और 2 लाख रूपये आई सी डी एस से व्यय किया जायेगा। यह केन्द्र ग्राम पंचायत गोड़सरा के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिजवान खान, सचिव सौरभ मिश्रा, मिन्हाज खान, इमरान खान, गुड्डू राजभर, अब्बास खान, फखरे आलम खान, मुमताज खान, तबरेज खान,अरविन्द कुमार सहित गांव के लिए गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस केन्द्र के निर्माण के लिए खण्ड विकास अधिकारी को धन्यवाद दिया।

खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह ने बताया कि आंगन बाड़ी केन्द्र निर्माण का भूमि पूजन एक महत्वपूर्ण कदम है। जो ग्राम पंचायत गोड़सरा के बच्चों के लिए एक सुरक्षित और पौष्टिक वातावरण प्रदान करेगा। हमें उम्मीद है कि यह केन्द्र जल्द ही बनकर तैयार होगा और बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.