तमकुहीराज को मिला पहला बस स्टैंड, ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति

तमकुहीराज, कुशीनगर: तमकुहीराज के विकास इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ जब नगर पंचायत सेवरही वार्ड नंबर 6 (शिव शक्ति नगर) में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया।

यह आयोजन छोटे प्रारूप में हुआ लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है। पहली बार क्षेत्र को एक स्थायी, सुव्यवस्थित और आधुनिक बस अड्डे की सौगात मिलने जा रही है।


₹1.79 करोड़ की स्वीकृति से होगा निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद और मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में इस परियोजना को ₹1,79,93,000 की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इससे स्पष्ट है कि अब तमकुहीराज के विकास की गति और तेज होगी।


बस स्टैंड के लाभ – केवल सुविधा नहीं, एक नई पहचान

यह बस स्टैंड केवल एक ढांचा नहीं है, बल्कि तमकुहीराज की नई पहचान बनेगा। इससे जुड़े स्थानीय नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की बस सेवाएं शुरू होने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार में विस्तार होगा। सुविधाजनक यात्रा से क्षेत्र का संपर्क अन्य शहरों से बेहतर होगा । युवाओं के लिए नई रोजगार संभावनाएं ।


 जनप्रतिनिधियों का संकल्प: विकास ही प्राथमिकता

श्री दयाशंकर सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा “यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि तमकुहीराज की उड़ान की शुरुआत है। मैं वचन देता हूँ कि यह जनप्रतिनिधि हमेशा आपके विकास के लिए समर्पित रहेगा।”


तमकुहीराज क्षेत्र के लिए यह बस स्टैंड एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना केवल यातायात नहीं, बल्कि विकास, सुविधा और पहचान से जुड़ी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.