दिलदारनगर स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी की मांग

 

दिलदारनगर (गाजीपुर) में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी जैदान सिंह ने स्टेशन प्रबंधक को एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव समय 5 मिनट करने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके।

जीआरपी चौकी प्रभारी ने यात्री सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की है। इनमें प्लेटफॉर्म पर तत्काल ट्रेनों के बदलाव न करना, मंदिर प्रांगण के पास पड़े रेलवे के लोहे को हटाना, मोटरसाइकिल की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग करना और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हावड़ा इंड से पावर केबिन तक टूटी रेलिंग की मरम्मत करना शामिल है।

इसके अलावा जीआरपी चौकी प्रभारी ने बिजली, पानी, साफ-सफाई और शौचालयों की मरम्मत की भी मांग की है। उन्होंने सकलडीहा स्टेशन पर शिव मंदिर प्लेटफॉर्म से सटा होने के कारण श्रद्धालुओं द्वारा पटरियां पार करने की समस्या को देखते हुए सोमवार चलने का प्रस्ताव भी रखा है।

जीआरपी चौकी प्रभारी जयदान सिंह ने बताया की मांगें यात्री सुरक्षा और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमें उम्मीद है कि स्टेशन प्रबंधक इन मांगों पर विचार करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.