सेवराई तहसील क्षेत्र में रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के डीडीयू-बक्सर रेल खंड के गहमर, करहिया, भदौरा और बारा स्टेशनों के आसपास रेल दुर्घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। पिछले छह महीने में रेलवे पटरियों के पास से 50 से अधिक शव मिले हैं। ये मौतें या तो ट्रेन से गिरने या रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुई हैं।

सबसे अधिक दुर्घटनाएं फरवरी, अप्रैल, मई और जून में हुईं

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक दुर्घटनाएं फरवरी, अप्रैल, मई और जून में हुईं। इन महीनों में प्रति माह औसतन 8 से 10 मौतें दर्ज की गईं। रेलवे द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद, लोग असावधानी बरत रहे हैं।

*रेलवे सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण नियम*

रेलवे सुरक्षा के लिए यात्रियों को कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना चाहिए। इनमें शामिल हैं।चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें।प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही उतरें।रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय दोनों तरफ देखें।केवल अधिकृत रेलवे फाटक का उपयोग करें।

आरपीएफ की सलाह

आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के इंस्पेक्टर एम पी दुबे के अनुसार, यात्रियों को ट्रेन के खुलने से पहले अपनी निर्धारित सीट पर बैठ जाना चाहिए। ट्रेन चलने के बाद चढ़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। आरपीएफ जवानों ने कई बार यात्रियों को दुर्घटनाओं से बचाया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.