बिना टिकट यात्रा करते 265 यात्री को किया चालान, 127935 रुपये का जुर्माना वसूला

दिलदारनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर रेल मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की जांच की गई, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 265 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 70 से अधिक महिलाएं भी शामिल थीं।

*चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई*

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने के लिए चलाए गए इस अभियान में आरपीएफ और जीआरपी की टीम शामिल थी।टीम ने महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश, पायदान पर यात्रा और अवैध रूप से रेल पटरी पार करने वाले यात्रियों को भी पकड़ा। धूम्रपान करने वाले यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

*जुर्माना और रिहाई*

सभी पकड़े गए यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनसे कुल 1,27,935 रुपये का जुर्माना वसूला।
जुर्माना भरने के बाद सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया।

*अभियान में शामिल टीम*

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रसाद दुबे,
जीआरपी के प्रभारी जयदान सिंह,उप निरीक्षक नवीन कुमार सहित पूरी चेकिंग टीम शामिल रही।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.