दिलदारनगर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब के साथ आठ तस्करों को किया गिरफ्तार

दिलदारनगर।आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस से आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 162.600 लीटर है, जिसकी कीमत 1,18,640 रुपये आंकी गई है।

जानकारी अनुसार आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच (किमी संख्या 739/08) तस्कर चेन पुलिंग कर शराब लाद रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जांच अभियान चलाया। सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी महेंद्र प्रसाद दुबे ने बताया कि  तलाशी के दौरान तस्करों के बैग और बोरियों से अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की गई। पूछताछ में तस्करों ने कबूला कि वे शराब उत्तर प्रदेश से खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।आरपीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजीव कुमार, नवीन कुमार, जीआरपी प्रभारी जैदान सिंह, सहायक उप निरीक्षक ऋषिकेश राय शर्मा, प्रधान आरक्षी जगन्नाथ मांझी और आरक्षी अरुण कुमार सिंह शामिल थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.