कुशीनगर: पीएम मोदी के आगमन पूर्व हुई सुरक्षा बैठक, 20 जून को आ सकते हैं पीएम

कुशीनगर: पीएम मोदी के 20 जून को कुशीनगर में संभावित प्रस्थान मे मद्देनजर कुशीनगर एयरपोर्ट पर एसपीजी के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक बैठक की गई।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में बैठक दौरान राहिल एसपीजी रमन शर्मा ने चिकित्सा विभाग को मेडिकल संबन्धित व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिये। अग्निशमन यंत्र सहित अतिरिक्त वाहन मौके पर रखे जाने का निर्देश देते हुए पीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल द्वार नेटवर्किंग की व्यवस्था, बीपीसीएल, बेरिकेटिंग, वीवीआईपी पास निर्गत किए जाने सहित अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा और आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए।


यह भी पढ़ें: पट्टीदारी विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत, तीन हिरासत में


पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत एसपीजी ने सभी पहलुओं पर चर्चा की। 19 जून को तैयारियों से संबंधित रिहर्सल कराए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी अधिकारियों को आपसी ताल-मेल कर त्रुटिरहित पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया।

सुरक्षा को देखते हुए एरोप्लेन लैंडिंग स्थल का निरीक्षण कर एयरपोर्ट निदेशक उगी हुई घास की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया गया और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं अप-टू-डेट रखने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, एडिशनल एसपी, उप जिलाधिकारी आशुतोष, सीएमओ, डीएफओ, निदेशक एयरपोर्ट एथॉरिटी, सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.