Gorakhpur News: नैनीताल घूमने जा रहे तीन की एक्सीडेंट में मौत

News Desk: गोरखपुर के टीबी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एन.के. द्विवेदी के परिवार के साथ सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नैनीताल जा रहे परिवार की कार शाहजहांपुर जिले के रौजा इलाके में हाईवे पर खड़े एक बालू लदे ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की पत्नी श्वेता द्विवेदी, साले शिवम पांडेय और भतीजा माधवन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा शिवांश और साले की पत्नी शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

डॉ. एन.के. द्विवेदी गोरखपुर के खोराबार स्थित मालवीय नगर में रहते हैं और 100 बेड वाले टीबी अस्पताल में बतौर चिकित्सक तैनात हैं। रविवार को गर्मी की छुट्टियों में उनका परिवार नैनीताल जाने के लिए रवाना हुआ था। कार में उनकी पत्नी श्वेता, बेटा शिवांश, बेलीपार के मलांव गांव निवासी साले शिवम पांडेय, उनकी पत्नी शालिनी और डेढ़ साल का बेटा माधवन सवार थे।

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे के आसपास रौजा थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ, जब उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैसे ही हादसे की सूचना गोरखपुर स्थित उनके घर पहुंची, पूरे मालवीय नगर में शोक की लहर दौड़ गई। आस-पड़ोस के लोग और जानने वाले शोक जताने डॉक्टर द्विवेदी के घर पहुंचने लगे। इस दुखद सूचना के बाद डॉक्टर द्विवेदी और उनके परिवार के सदस्य तत्काल शाहजहांपुर रवाना हो गए।

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गहरे दुख की वजह बन गया है। परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मृत्यु से हर कोई स्तब्ध और शोकाकुल है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.