गाजीपुर: वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस बम की आशंका में 45 मिनट चली लेट

गाजीपुर: वाराणसी-गोरखपुर के बीच चलने वाली वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम रखने की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी हरकत में आ गया। सूचना इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा रेलवे हेल्पलाइन पर दी गयी थी।

औंड़िहार जंक्शन स्टेशन पर बुधवार बीती रात 11 बजे रेलवे कंट्रोल वाराणसी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औंड़िहार व जीआरपी चौकी औंड़िहार को सूचना दी गई कि ट्रेन नंबर 15132 वाराणसी सिटी गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में संदिग्ध वस्तु बम रखा हुआ है।


यह भी पढ़ें: गोरखपुर में ट्रैफिक जाम बना लोगों के लिए जी का जंजाल


सूचना पाकर तुरंत हरकत में आए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन ने करीब 11:10 पर प्लेटफार्म नंबर 6 पर औंड़िहार जंक्शन पहुंचने पर सघन चेकिंग किया।

चेकिंग करने पर गार्ड के बगल वाले जनरल कोच में एक बड़ी बाल्टी के अंदर एक छोटी प्लास्टिक की बाल्टी मिली। उसके अंदर खाली टिफिन बिजली तार, मोबाइल चार्जर रखा हुआ मिला।

उक्त सामान के बारे में जब जानकारी ली गई और यात्रियों से जब पूछा जाने लगा यह किसका समान है तो वहां पुलिस टीम के सामने कोई नहीं आया। जिसके बाद वहीं बाल्टी का सामान उतार लिया गया और उसे अपने कब्जे में ले लिया गया।

कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया जिसके बाद ट्रेन चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.