एलआईसी एजेंट की कुएं में डूबने से मौत

कुंआ में पैर फिसलने से
एलआईसी एजेंट का मौत
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां मधुकर राय पट्टी के रहने वाले 55 वर्षीय एलआईसी एजेंट संत निधि गुप्ता की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के अनुसार, संत निधि गुप्ता स्नान करने के लिए कुएं पर गए थे, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए।
जब वे लंबे समय तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। कुएं के पास उनकी चप्पल देखकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। कुएं में देखने पर संत निधि गुप्ता का शव औंधे मुंह तैरता मिला।
ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। संत निधि गुप्ता एलआईसी में एजेंट के रूप में कार्यरत थे और उनके पीछे परिवार है ।


