अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुल से टकराए,दो गंभीर रूप से घायल, रेफर
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित काली माता मंदिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण चालक सहित बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सपा युवा नेता रितेश सिंह के द्वारा ऑटो के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी अनुसार अजीत कुमार पुत्र श्यामसुंदर राजभर (25) एवं पिंटू पुत्र बच्चन राजभर (25) निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना नगसर आज शाम को बाइक से बिहार प्रान्त के डेहरी से घर नगसर जा रहे थे। यह अभी सेवराई काली माता मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जाकर टकरा गई




। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी देवल से एक कार्यक्रम से आ रहे जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के पुत्र सपा नेता रितेश सिंह ने दोनों घायलों को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। जहां डॉक्टर मो हारून ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर दोनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामले में सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अन्य विधि कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों घायलों के पारिवारिक जनों को दी। थोड़ी ही देर में सामुदायिक स्वास्थ्य पर पहुंचे पारिवारिक जनों ने घायल लोगों को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।


