तहसील की बाउंड्री वॉल पर लगी लोहे की रेलिंग को चोरों ने बनाया निशाना,सुरक्षा पर सवालिया निशान

सेवराई । स्थानीय तहसील मुख्यालय में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तहसील की बाउंड्री वॉल पर लगी लोहे की रेलिंग चोरी हो गई है या चोरी की नीयत से टेढ़ी कर दी गई है। यह घटना तहसील की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि यहां 24 घंटे अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तहसील परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो क्षेत्र की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। इससे पहले भी क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें मिथुन प्रसाद गुप्ता के घर से लाखों रुपए का सामान और तीन मोबाइल फोन चोरी होना शामिल है।

गहमर कोतवाल शैलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि तहसील परिसर की चोरी के मामले में एसडीएम स्वयं कार्रवाई करेंगे। पुलिस सर्विलांस के जरिए जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। तहसील प्रशासन और पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.