Kushinagar News: ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की मनाई गई पुण्यतिथि
Kushinagar News: The 39th death anniversary of Babu Baleshwar Lal, founder of Rural Journalist Association, was observed with reverence at Naurangiya Shiva Temple
खड्डा, कुशीनगर : खड्डा तहसील क्षेत्र के नौरंगिया स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रापए के तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने की। उन्होंने बाबू बालेश्वर लाल के जीवन संघर्ष, ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान दिलाने तथा पत्रकारों के अधिकारों के लिए किए गए योगदानों पर प्रकाश डाला।
ब्लॉक अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रापए आज एक वटवृक्ष के रूप में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में पत्रकारों के हितों की मजबूत आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ रहा है।
Rajdeep Sardesai News : क्या सच में राजदीप सरदेसाई को निकाल दिया गया?
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पत्रकार संजय उपाध्याय, नितेश पाण्डेय, सुमंत कुशवाहा, राजन विश्वकर्मा, हरिओम तिवारी, अजय तिवारी, नागेन्द्र मिश्र, धर्मेन्द्र कुशवाहा, विनय शर्मा समेत अनेक गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नौरंगिया के ब्लॉक अध्यक्ष अजय तिवारी ने कुशलतापूर्वक किया।
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


