गांव के युवकों ने लाठी – डंडा एवं बटखरे से मारपीट कर चार लोगों को किया घायल,ट्रामा सेंटर रेफर

 

 

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में सीमेंट की दुकान पर बैठे तीन दोस्तों सहित चार पर गांव के ही चार युवकों ने लाठी – डंडा एवं बटखरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों दोस्तों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घायल के पिता मुहम्मद नैमुल्लाह खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे बारा में नेशनल हाईवे 124 – सी किनारे सीमेंट की दुकान पर मेरा पुत्र सलाम खां अपने दो दोस्तों सज्जाद खां और इमरान खां के साथ बैठा था। गांव के ही चार युवक एहतशाम ऊर्फ टीपू, बारिक खां पुत्र इश्तियाक खां, इश्तियाक खां पुत्र अहमद खां एवं फरहान खां पुत्र नौशाद खां ने अचानक लाठी – डंडे और बटखरे से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर सलाम का बेटा भी मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। लोहे के रॉड एवं बटखरे से हमला में सभी को गंभीर चोट आई है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे आरोपियों ने सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.