पशु तस्कर और गहमर पुलिस की मुठभेड़,एक पशु तस्कर घायल,दूसरा गिरफ्तार गोवंश बरामद

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के समीप बुधवार की रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया इनके पास से पिकअप पर लदी गौवंश भी बरामद की गई। जानकारी अनुसार थानाध्यक्ष रेवतीपुर मय टीम नगसर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि सामने से एक पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ने का प्रयास करते हुए गहमर चौंसा की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष रेवतीपुर द्वारा जरिये आर टी सेट सूचना देते हुए घेराबंदी करने के लिए पिकअप का पीछा किया। उक्त सूचना को सही मानते हुए प्रभारी निरीक्षक गहमर द्वारा उक्त वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। करहिया मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से 1 राउंड फायर किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया तो एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश इरशाद पुत्र जुमाराती निवासी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदार नगर को प्राथमिक उपचार हेतु CHC भदौरा भेजा गया जहा से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया एक अन्य बदमाश असगर पुत्र रविऊवल अंसारी ग्राम ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है एक पुलिस की हिरासत में है इनके पास से 01 अदद देसी तमंचा 315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं
5 राशि गोवंस सहित 1 अदद पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.