दिव्यांगजनों की जगी उम्मीद,खण्ड विकास अधिकारी भदौरा ने ट्राईसाइकिल का किया वितरण

 

सेवराई। उत्तर प्रदेश सरकार की कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के तहत भदौरा ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने 16 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं।

शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण योजना और शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं। साथ ही यूडीआईडी कार्ड और फैमिली आईडी से जुड़ी जानकारी भी दी गई।शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाने थे। इनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रति शामिल थी। आय प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये की सीमा तय की गई है।

कार्यक्रम में भदौरा एडीओ पंचायत समाज कल्याण दिव्यांश राय, एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में करेक्टिव सर्जरी और कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए चिन्हांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.