हिंदू पीजी कॉलेज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल : एनसीसी की अगुवाई में देशसेवा का जज्बा, राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

 

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्टेशन बाजार में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम 91 UP BN NCC के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार सकुशल संपन्न हुआ।

ड्रिल से पूर्व छात्रों को सुरक्षा उपायों, ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं मॉक ड्रिल के बाद की प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा, “राष्ट्र सर्वोपरि है, और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह हर परिस्थिति में देशहित को प्राथमिकता दे।”
एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने मॉक ड्रिल की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, एनसीसी का मूल उद्देश्य है राष्ट्र सेवा और आपदा की स्थिति में नेतृत्व देना। इस ड्रिल के माध्यम से छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से जूझने का प्रशिक्षण मिलता है जो उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। यह ड्रिल युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रशिक्षित करती है।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। उन्होंने कहा, “देशप्रेम सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि संकट के समय कर्तव्यों का निर्वहन कर साकार होता है। इस मॉक ड्रिल ने छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व का बीजारोपण किया है।”

आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने संक्षेप में कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में जनमानस को तैयार करना है।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, तथा परामर्श चिकित्सक डॉ. विजय श्याम पांडेय ने भी आवश्यक निर्देश दिए और छात्रों को सजग रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह एवं कमलेश प्रसाद, साथ ही एनसीसी और एनएसएस के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने आपदा के समय सतर्क रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.