कुशीनगर: पुलिस की पिटाई से युवक का पैर फैक्चर

तुर्कपट्टी/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के रुदवलिया गांव में पुलिस पर दो भाइयों के साथ बर्बरता से पेश आने और घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सोमवार का है, जब पारिवारिक विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कथित रूप से दोनों पक्षों को बिना जांच-पड़ताल के लाठियों से पीटा।

पीड़ित दीपक मिश्र (30) ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि उनके तीन भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक भाई के बेटे ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बात सुने कार्रवाई करते हुए उन्हें व उनके भाई को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने ले जाकर भी मारपीट जारी रही, जिससे एक भाई का पैर टूट गया और दूसरे की आंख में गंभीर चोट आई।

दीपक मिश्र ने कहा कि उस दिन परिवार में तिलक समारोह की तैयारी थी, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई ने माहौल को मातम में बदल दिया। उन्होंने बताया कि जब घर की महिलाएं युवकों को छुड़ाने पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वे घायल हो गईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित अपना पक्ष रखते दिखाई दे रहे हैं। मामले में तुर्कपट्टी थाने के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था और सभी को शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.