कुशीनगर: वायरल वीडियो में पुलिस पर 500रू रिश्वत लेने का आरोप

कुशीनगर/तुर्कपट्टी: जिले के खालवा पट्टी गांव निवासी नंदलाल कुशवाहा का एक 42 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्थानीय पुलिस पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो में क्या बोले नंदलाल?

वीडियो में नंदलाल यह कहते नजर आ रहे हैं कि कुछ दिन पहले भूमि विवाद को लेकर उनके विपक्षियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा था। इस विवाद के निस्तारण के दौरान तुर्कपट्टी थाने के दो सिपाहियों ने उनसे जबरन 500 रुपये लेकर समझौता कराया।

उनका कहना है कि यह पैसा उन्होंने स्वेच्छा से नहीं, बल्कि दबाव में आकर दिया। नंदलाल की यह बात स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: पालतू कुतिया ‘साहिबा’ की तेरहवीं पर ब्रह्मभोज


पुलिस की चुप्पी, जांच की मांग

हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है और अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे पुलिस की साख पर चोट मान रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि जब तक जांच न हो, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.