डीडीयू गोरखपुर: कुलपति के आश्वासन के बाद भी नहीं बदला समय सारणी, छात्र के कैरियर पर लगा विराम

गोरखपुर (चन्दन शर्मा): एमजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी अनुराग रंजन की परीक्षा आखिरकार छूट ही गई। आइनेक्स्ट की खबर के अनुसार छात्र के भविष्य को देखते हुए समय सारणी में आंशिक परिवर्तन का कुलपति प्रो0 पूनम टंडन ने आश्वासन दिया था लेकिन उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया।
अनुराग रंजन ने बताया कि उनकी परीक्षा कुलपति के आश्वासन के चलते छूट गई। आश्वासन की सूचना के बाद अनुराग रंजन ने अपनी विवाह के कार्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया। लेकिन जब प्रवेश पत्र जारी हुआ तब तक बहुत देर हो चुका था।
अनुराग बिहार के सारण जिला अंतर्गत मसरख के रहने वाले हैं जो विश्वविद्यालय से तकरीबन 200 किमी की दूरी पर है। दूरी के चलते आकार परीक्षा देना और फिर वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होना मुश्किल है।
अनुराग 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनका तिलकोत्सव 16 अप्रैल को ही था। इस संबंध में समय सारणी आने से पहले अनुराग कुलपति से मिले भी और अपनी समस्या उन्होने बताई परंतु कुलपति ने कहा कि परीक्षा तो 15 अप्रैल से शुरू होनी ही है लेकिन अभी समय सारणी नहीं आई है।
समय सारणी आने के बाद अनुराग रंजन ने कुलपति प्रो0 पूनम टंडन को इस आशय का पत्र व्हाट्सएप्प पर भेजा जो उन्होने देखा भी। आइनेक्स्ट में छपी खबर के अनुसार कुलपति प्रो0 पूनम टंडन ने कहा कि विद्यार्थी का पत्र मिल चुका है समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जाएगा। छात्र का कैरियर खराब नहीं होने दिया जाएगा।
हालांकि समय सारणी संशोधित करके पुनः 12 अप्रैल को जारी की गई परंतु एमजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया और अनुराग को परीक्षा छोडनी पड़ी।
इस संबंध में जनस्वराज हिन्दी ने कुलपति प्रो0 पूनम टंडन से संपर्क किया लेकिन उन्होने इस पर कोई भी अपना वक्तव्य नहीं दिया है। यदि उनका कोई भी वक्तव्य मिलता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। देखिये आइनेक्स्ट की खबर की कटिंग-

नोट- यह खबर आइनेक्स्ट के 7 तारीख के समाचार पत्र में छपा हुआ है। क्लिक कर पढ़िये आइनेक्स्ट पर इस खबर को https://epaper.inextlive.com/epaper/07-apr-2025-17-gorakhpur-edition-gorakhpur.html


