गोरखपुर : ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक के अवसर पर Fridays For Future टीम ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

फ़्राइडेज फॉर फ्यूचर ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक (GCS) के माध्यम से पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन प्रति लोगों में जागरूकता और पॉलिसी में जलवायु के मुद्दों पर जवाबदेही के प्रावधानों को सुनिश्चित करने की माँग करता है।

गोरखपुर: Fridays For Future Gorakhpur टीम द्वारा गरिमा गृह, गोरखपुर में GCS का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला थाना की उप निरीक्षक सुनीता सिंह, सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज की साइकोलॉजी प्रोफेसर एवं काउंसलर डॉ. श्वेता जॉनसन, तथा गरिमा गृह की निदेशक एवं एकता सेवा संस्थान की संस्थापक एकता माहेश्वरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में टीम द्वारा “गोरखपुर जल यात्रा” के अनुभव को साझा किया गया जिसके तहत रामगढ़ ताल, मंझरिया ताल, चिलुआ ताल तथा राप्ती नदी जैसे गोरखपुर की प्रमुख जल निकायों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर यह जानने का प्रयास किया कि इन जल निकायों की दशा पिछले कुछ वर्षों पूर्व कैसी थी और वर्तमान में वे किन समस्याओं से जूझ रहे हैं।

संवाद से हमें पता चला कि ये जल स्रोत स्वच्छ, पारदर्शी और जीवनदायिनी हुआ करते थे, किंतु आज इनमें अनट्रीटेड कचरा, सीवेज और प्लास्टिक अपशिष्ट का जमाव गंभीर जल प्रदूषण का कारण बन रहा है।

Fridays For Future Gorakhpur टीम ने यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में इन जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों में जितेंद्र, श्वेता, मांडवी, जिज्ञासा, संदीप, धनंजय, विशाल, आदित्य, राहुल, हीर, शनि सहित कई अन्य सक्रिय स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनकी सहभागिता और प्रतिबद्धता इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रही।

यह आयोजन न केवल पर्यावरणीय चेतना का वाहक बना, बल्कि गोरखपुर के युवाओं की पर्यावरणीय सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का परिचायक भी सिद्ध हुआ।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.