कुशीनगर के पत्रकार डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव में ऐतिहासिक जीत

पडरौना, कुशीनगर: देवरिया में जन्मे लेकिन कुशीनगर की धरती को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक कार्यकारिणी के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर 196 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

डॉ. द्विवेदी न केवल अपनी लेखनी के लिए बल्कि पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए भी जाने जाते हैं। वे मशहूर पत्रकार बालेश्वर लाल द्वारा स्थापित इस संगठन को 1986 से सींचते आ रहे हैं और इसे वटवृक्ष की तरह प्रदेश भर में फैलाया है।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: कई अस्पतालों पर फर्जीवाड़े के जांच की लटकी तलवार


जिलेभर के पत्रकारों ने दी बधाई

डॉ. द्विवेदी की इस सफलता पर जनपद के पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व प्रा. का सदस्य प्रभुनाथ गुप्त, सम्पादक राधेश्याम तिवारी, संजय चाणक्य, आदित्य श्रीवास्तव, एस.एन. शुक्ला (अध्यक्ष, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति), महामंत्री भानु तिवारी, ममता तिवारी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अभय मिश्रा, अजय मिश्रा, अनिल पाण्डेय, शैलेश उपाध्याय (जिलाध्यक्ष, ग्रा.प.ए.), महेन्द्र पाण्डेय, गुरदत्त गिरी, कृष्णानन्दन प्रसाद, डॉ. नीलेश मिश्रा, संजीव मिश्रा, गौतम मुनि तिवारी, रामरेखा सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, फैजुल हक, अशोक सिंह और सैकड़ों अन्य पत्रकार शामिल हैं।

पत्रकारों के सच्चे प्रतिनिधि

डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी को पत्रकारों ने “पत्रकारों का सच्चा मसीहा” बताया। उन्होंने वर्षों से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है। इस जीत से कुशीनगर पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.