कुशीनगर के चकिया गांव में शुरू हुआ रेलवे अंडरपास निर्माण, ग्रामीणों में खुशी की लहर

कप्तानगंज/कुशीनगर: तहसील अंतर्गत देवकली उर्फ चकिया गांव के निवासियों को वर्षों की मांग के बाद रेलवे अंडरपास की सौगात मिली है। शनिवार को स्थानीय सांसद विजय कुमार दूबे ने भूमि पूजन कर अंडरपास निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

चकिया गांव तीन तरफ से नहर, जलभराव और रेलवे लाइन से घिरा है, जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रोजाना आना-जाना पड़ता था। अब तक दर्जनों ग्रामीणों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में वर्षों से भय और आक्रोश का माहौल था।


यह भी पढ़ें: अवैध मिट्टी खनन जोरों पर,कई मिट्टी लदे ट्रैक्टर को तहसीलदार ने पकड़ा,कई फरार


सांसद विजय दूबे की पहल लाई रंग

जनवरी माह में भाजपा बोदरवार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव की समस्याओं को लेकर सांसद विजय कुमार दूबे से मुलाकात की थी। सांसद दूबे ने जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर समस्या रखी, जिसके परिणामस्वरूप 6 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे अंडरपास निर्माण को रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई।शनिवार शाम 5:30 बजे आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सांसद ने कहा,

“प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनहित के कार्यों में पूरी तरह समर्पित है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पडरौना में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब कृषि विश्वविद्यालय की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि संसदीय क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

वर्षों की मांग हुई पूरी

चकिया गांव के लोग वर्षों से रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने कई बार चुनाव बहिष्कार भी किया। अब जब निर्माण कार्य शुरू हो गया है, तो पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर रामकोला विधायक विनय कुमार गोंड, श्रीराम सेना प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार चौबे, राजकमल मद्धेशिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विचित्र मणि पांडेय, रामनरेश गुप्त, डॉ. सुनील कुमार पांडेय, महेंद्र यादव, हरिप्रसाद चौधरी, सहित कई ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.