अवैध मिट्टी खनन जोरों पर,कई मिट्टी लदे ट्रैक्टर को तहसीलदार ने पकड़ा,कई फरार

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अमौरा गांव में हो रहे अवैध रूप से मिट्टी खनन कार्य की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने मौके पर कई मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा तहसीलदार के द्वारा हुई इस कार्रवाई को देखते हुए कुछ ट्रैक्टर चालक मिट्टी को वही उड़ेल कर मौके से फरार हो गए वहीं कई ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर ही फरार हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र में जहां तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है वही मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन को लेकर भले ही तहसील प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन खनन माफिया रोजाना लाखों रुपए का राजस्व नुकसान कर रहे हैं। जिससे जहां तहसील प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं वहीं लोगों को भी इसका खामियाजा भूगतनान पड़ रहा है। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह रविवार को एक व्यक्तिगत कार्य के कारण अमौरा गांव गए हुए थे इसी बीच उनकी नजर सामने के रास्ते से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रालियों पर पड़ी उन्होंने ट्रैक्टर चालकों को रुकवाकर पूछताछ शुरू कर दी तब तक तहसीलदार के द्वारा हो रही इस कार्रवाई को देखते हुए अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए और कुछ ट्रैक्टर चालक तो मिट्टी को वहीं रास्ते पर उलटकर फरार हो गए। खनन माफियाओं द्वारा हो रहे इस अवैध कारोबार को लेकर तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कठोर कार्रवाई न किए जाने के कारण इनका मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे क्षेत्र से यह हजारों ट्राली मिट्टी रोजाना खनन कर रहे हैं यह सभी खनन रात्रि प्रहर किए जाते हैं। जिससे रोजाना लाखों रूपए राजस्व का नुकसान हो रहा है। वही दबी जुबान लोगों में यह चर्चा है कि यह सभी कार्य तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।

इस संबंध में तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ ट्रैक्टर ट्रालियों को मिट्टी लदे हुए पाया गया है। कुछ लोग वाहन लेकर फरार हो गए हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.