जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाटो का किया निरीक्षण, मातहतों को दिए दिशा निर्देश






गहमर। लोक आस्था का पर्व डाला छठ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस कप्तान डॉ इरज रजा ने स्थानीय गांव के गंगा घाटो का निरीक्षण कर साफ सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्यो को पूरा करने के लिए अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पूर्वी यूपी,बिहार सहित पूरे देश में आस्था के साथ मनाये जाने वाले लोक पर्व छठ की तैयारियों को लेकर एशिया के बड़े गांव गहमर के गंगा घाट का निरीक्षण करने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज रजा और एसडीएम सेवराई संजय यादव सहित अन्य जिले के आला अधिकारी बुद्धवार को नरवा घाट ,सोझवा घाट सहित अन्य घाटो पर पहुंच छठ पूजा के लिए घाट की साफ सफाई, व्रती महिलाओं के आने जाने के लिए रास्ते, प्रकाश आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ने ग्राम प्रधान बलवंत सिंह से घाटो पर होने वाली समस्याओं आदि के बारे में जानकारी लेते हुए उसे दूर करने की बात कही। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह “बाला” ने बताया कि सभी घाटों की साफ सफाई के साथ साथ प्रकाश, स्नान के बाद वस्त्र बदलने का स्थान, व्रती महिलाओं के आने जाने के रास्ते आदि की व्यवस्था कर ली गयी है।


