कुशीनगर: श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य ने सुनाई वासुदेव-योगमाया की कथा

हाटा / कुशीनगर: हाटा ब्लॉक के ग्राम मुंडेरा उपाध्याय में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला और योगमाया की कथा का रसपान किया। कथा वाचन कर रहे श्रीधाम वृंदावन के आचार्य विश्वेश मणि उपाध्याय ऊर्फ पंकज जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म से जुड़ी दिव्य घटनाओं का वर्णन करते हुए बताया कि:

“जैसे ही देवकी की आठवीं संतान का जन्म हुआ, वासुदेव जी ने आकाशवाणी के आदेशानुसार नवजात श्रीकृष्ण को लेकर गोकुल पहुंचे और यशोदा मैया की कन्या योगमाया को लेकर वापस कंस की जेल आ गए।”


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: राशन वितरण व्यवस्था होगी और पारदर्शी, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश


आचार्य जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि जब कंस ने बच्ची को मारने की कोशिश की, तो वह योगमाया के रूप में आकाश में चली गई और भविष्यवाणी की, “तेरे मृत्यु का कारण गोकुल में जन्म ले चुका है।”

श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर स्व. परमहंस सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य जी ने कहा कि जब नंदलाल का जन्म हुआ, तो नंद बाबा के घर उत्सव का माहौल बन गया। बधाइयों का तांता लग गया। वहीं कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए अनेक प्रयास किए, लेकिन वह बाल रूप श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के आगे असफल रहा।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.