DDU Gorakhpur : परीक्षा की समय सारणी बदली, यहाँ करिए डाउनलोड

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक प्रणाली वर्ष-2025 के अन्तर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के व्यक्तिगत / संस्थागत / बैक / अंक सुधार / राष्ट्रगौरव की विशेष परीक्षा के अर्ह छात्रों तथा सत्र 2024-25 के अन्तर्गत परास्नातक कार्यक्रम के सम सेमेस्टर की संस्थागत / बैक परीक्षाओं के अर्ह छात्रों के लिए पूर्व में समय सारणी जारी की गई थी।

उक्त समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए उसे पुनः निर्गत किया गया है। साथ ही परास्नातक पाठ्यक्रमों के माइनर कोर्स की परीक्षाओं हेतु भी अलग से समय सारणी जारी की गई है।

संशोधित समय सारणी के अनुसार ही समस्त परीक्षाएँ संचालित की जाएंगी। यह संशोधित समय सारणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई समय सारणी को संशोधित मानते हुए, परीक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें। नया समय सारणी डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

DDU Updated Time Table

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.