गोरखपुर में निःशुल्क योग सेवा देने वाले योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने मनाया 25वां जन्मदिन

गोरखपुर (अरूण राय): ओम् फिटनेस योग संस्थान के संस्थापक और निःशुल्क योग सेवा देने वाले योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति का 25वां जन्मदिन बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके सैकड़ों साधकों ने उन्हें उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।:

पूर्वांचल, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली तक फैली योग सेवा

कुशीनगर जनपद के कोचिया मठिया गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति अब तक पूर्वांचल, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में भी निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। गोरखपुर में वे महन्थ दिग्विजयनाथ पार्क, नौकाविहार समेत विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन प्रातः योग सत्र संचालित कर रहे हैं।

3 वर्षों से लगातार दे रहे गोरखपुर में निःशुल्क योग की सेवा

योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने अपने साधकों को संबोधित करते हुए कहा,

“मुझे गोरखपुर में निःशुल्क योग की सेवा देते हुए तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं। शुरुआत में कुछ ही साधक थे, लेकिन आज सैकड़ों लोग प्रतिदिन योग से लाभ ले रहे हैं। योग ने लोगों की बीमारियों पर नियंत्रण में मदद की है, जिससे साधकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है।”

कोई भी जुड़ सकता है ओम् फिटनेस योग संस्थान से

उन्होंने बताया कि यदि कोई नया साधक योग से जुड़ना चाहता है तो वह प्रतिदिन सुबह महन्थ दिग्विजयनाथ पार्क में आकर ओम् फिटनेस योग संस्थान का हिस्सा बन सकता है और निःशुल्क योग सत्र में भाग ले सकता है।

सैकड़ों साधक रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, महिला प्रभारी शोभा पांडेय, लूसी मौर्या, सोनू मौर्या, बबिता कुमारी, रतना यादव, सपना गुप्ता, नीरज शर्मा, प्रेम चौरसिया, डॉ मोहनीश, सीमा स्याल, प्रेमशिला, शीला, उमा समेत सैकड़ों साधक उपस्थित रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.