कमांडर सत्येंद्र नारायण मिश्रा हत्याकांड: SIT बिहार और गोरखपुर कनेक्शन की करेगी जांच

News Desk: वर्क इंजीनियर कमांडर सत्येंद्र नारायण मिश्रा हत्याकांड की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अब मामले को और गहराई से जांचने के लिए बिहार और गोरखपुर से जुड़े कनेक्शन पर फोकस करेगी। सूत्रों के मुताबिक, SIT की टीमें जल्द ही बिहटा, दरभंगा और गोरखपुर एयरबेस का दौरा कर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि हत्या से पहले कमांडर मिश्रा ने गोरखपुर में एक कर्मचारी को डीजल चोरी के आरोप में निलंबित किया था। वहीं बिहटा एयरबेस पर एक अन्य कर्मचारी को अनुशासनहीनता के आरोप में चार्जशीट दी गई थी। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस ने इन घटनाओं का हत्या से कोई सीधा संबंध नहीं बताया है।

मृतक अधिकारी के परिजनों की मांग पर SIT अब इन दोनों मामलों की गहराई से जांच करेगी। इसके तहत संबंधित कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीमों को विस्तृत दिशा-निर्देश देकर तीनों स्थानों पर भेजा जाएगा।

फिलहाल SIT के वरिष्ठ अधिकारी केस डायरी की समीक्षा कर रहे हैं और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही अधिकारी के सहकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।

यह हत्याकांड अब एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है और SIT हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.