बरहज विधायक दीपक मिश्रा के जन्मदिन पर मना भव्य समारोह, 67 केक काटकर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

देवरिया: जिले की बरहज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दीपक मिश्रा शाका का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 67 केक काटकर खुशी जाहिर की गई और विधायक को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं विक्रांत मिश्रा, अनुपम मिश्रा, रामजी सिंह, सूर्यप्रकाश मिश्रा, अशोक पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, प्रधान प्रदीप मौर्य, सत्य प्रकाश कुशवाहा, कोटेदार धनेश यादव, अभिषेक मिश्रा बिट्टू, शिवेंद्र राव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विधायक की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान मिठाई का वितरण भी किया गया।

गरीबों के हितैषी हैं दीपक मिश्रा

वक्ताओं ने कहा कि विधायक दीपक मिश्रा गरीबों के सच्चे हितैषी हैं और आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों, गरीबों और मजदूरों को लाभ मिल रहा है।

भव्य डांस और संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपक मिश्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य ऋषि कुमार रानू व आशुतोष पाण्डेय के गानों पर जमकर डांस किया। समारोह के आरंभ में रन्टू बाबा अमरनाथ यादव ने विधायक को चांदी का मुकुट पहनाया, जिसके बाद उन्होंने केक काटा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन की खुशी मनाई।

इस खास मौके पर इंद्रदेव निषाद, दीनबंधु सिंह, हेमु, नितिन बाबा, पिंटू सिंह, बृजेश यादव, अभिषेक मिश्रा, सनी मिश्रा, शिवम मिश्रा, राहुल मल्ल, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.