अंतिम सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं की भिड़,हर हर महादेव के जयकारे से भक्तिमय रहा क्षेत्र



सेवराई। तहसील क्षेत्र में पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवारी पर सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।उसीया प्राचीन महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। नगर पंचायत दिलदारनगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नैवेद्य,भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।नगर से लेकर गांव तक लोग शिव की भक्ति में लीन दिखे। पूजन को लेकर उसीया प्राचीन महादेव मंदिर,कुटिया शिव मंदिर, दक्षिण तरफ शिव मंदिर, दिलदारनगर बाजार शिव मंदिर, फाटक स्थित शिव मंदिर,देवकली अति प्राचीन शिव मंदिर, गहमर मनभद्र बाबा मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों की खूबसूरती देखते बन रही थी। इस दौरान शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना करते दिखे। पूजन को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा गया।


