कुशीनगर: सेल टैक्स अधिकारी बनकर अपहरण और लूट, पुलिस पर उठे सवाल

कुशीनगर: गोरखपुर से एक ट्रक ड्राइवर के अपहरण और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपराधियों खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताकर ट्रक को रोके और ड्राइवर को बंधक बना लिया।

यह घटना कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर में घटी, जहां बदमाशों ने ट्रक में लदा माल लूटकर वाहन को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया।


यह भी पढ़ें : गज़ब : बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी, 24 घंटे से बाधित विद्युत आपूर्ति


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले गोरखपुर से ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया और कसया के एक कमरे में करीब 8 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान ट्रक में लदे सामान को लूट लिया गया। इसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर को धमकाकर एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया और फरार हो गए।

पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

अपहरण से छूटने के बाद ट्रक ड्राइवर ने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया गया।

पीड़ित ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि पुलिस ने पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ दिया। इस मामले में कसया पुलिस की निष्क्रियता और संदिग्ध भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

व्यापारियों और ट्रक यूनियन में रोष

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ट्रक यूनियन ने नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते उचित कदम उठाती, तो अपराधियों को पकड़ा जा सकता था।

अब तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही लूटे गए सामान की बरामदगी हुई। पीड़ित ट्रक मालिक और ड्राइवर ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थानीय व्यापारी और ट्रक यूनियन विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.