गोरखपुर : टेलीग्राम पर ठगा गया युवक, 13.33 लाख की ठगी

गोरखपुर: साइबर ठगों ने बांसगांव के कौड़ीराम निवासी अमित गुप्ता को टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का लालच देकर 13.33 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम फर्जी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ऐंठी गई। जब रुपये वापस नहीं मिले, तो उन्होंने साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस बैंक खाते की जांच कर रही है, जिसमें यह राशि ट्रांसफर की गई थी।

टेलीग्राम पर मिला था नौकरी का ऑफर

अमित गुप्ता के मुताबिक, टेलीग्राम पर एक अज्ञात महिला ने उन्हें पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर दिया और एक ग्रुप में जोड़ लिया। इस ग्रुप में उन्हें टास्क पूरा करने के नाम पर 23 फरवरी से 2 मार्च के बीच 13.33 लाख रुपये एक बैंक खाते में जमा कराने पड़े।

कुछ समय बाद, उनके वॉलेट में 30 लाख रुपये दिखने लगे। जब उन्होंने इस रकम को निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने कहा कि पहले 15 लाख रुपये और जमा करने होंगे, तभी पूरी रकम ट्रांसफर की जाएगी।


Read Also : Gorakhpur News : चालाक मुंशी ने एसपी जितेन्द्र तोमर के फर्जी हस्ताक्षर किए, निलंबित


शक होने पर की शिकायत

अमित ने जब ठगों से अनुरोध किया कि उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पैसे जमा किए हैं, तो ठगों ने कहा कि सभी के लिए नियम समान हैं। इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला साइबर अपराध थाने में दर्ज कराया गया।

साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे: SP सिटी

SP सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी नौकरी, इन्वेस्टमेंट और बड़े रिटर्न का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि कोई भी अनजान ऑफर मिलने पर पहले उसकी सच्चाई की जांच करें।

पुलिस अब ठगों तक पहुंचने के लिए बैंक खातों की जानकारी खंगाल रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि ठगी में शामिल गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.