गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के जीते प्रतिभागियों को को मिला पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र

गोरखपुर: वृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय की हीरक जयंती कर अवसर पर सेंट्रल जोन डेलीगेसी के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रो0 शिवचरण दास ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्विद्यालय की आत्मा विद्यार्थी हैं यदि विद्यार्थी नहीं है तो हम नहीं हैं आप हैं तो ही हम हैं। उन्होंने समय का पालन करने की बात कहीं उन्होंने कहा कि समय की इज्जत करो जो भी अवसर मिल रहा है उसे पूरी तरह से सदुपयोग में लाना चाहिए। विश्वविद्यालय में क्रिएटिविटी के जो भी अवसर मिल रहा है उसे गवाएं नहीं। सकारात्मकता की तरफ बढ़िए। हार को स्वीकार करिये और पॉजिटिव बने रहिये। यह भी उन्होंने बताया कि वह कभी भी किसी कक्षा में देर से नहीं पहुंचे। उन्होंने चलो आज अपने सूरज से मिलने चले नाम की कविता से विद्यार्थियों को जोश से भरा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 पूनम टंडन ने सभी आयोजकों को प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने के लिए बधाई दिया। वहीं विनर प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रो0 नंदिता ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी को वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए और अपनी बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को सफलता के लिए बधाई दिया।
प्रो0 राजवंत ने छात्रों के प्रदर्शन के लिए प्रशंसा किया। डेलीगेसी के लिए काम करने वाले सभी का उन्होंने प्रशंसा किया और कहा कि अनवरत 10 दिनों तक चलने वाला यह प्रतियोगिता डेलीगेसी की कल्पनाशीलता का परिचायक है। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर शतरंज में क्रमशः दिव्यांश यादव ,हर्ष मिश्रा, अपूर्व कुमार, बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा सिंह, अंकिता विश्वकर्मा, निक्की मौर्या को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला। कैरम में बालक वर्ग में आयुष श्रीवास्तव, शिवांग साहनी, जैकी भारती, बालिका वर्ग में नेहा निषाद, मनीषा निषाद, मुस्कान निषाद को क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आंशिक त्रिपाठी, नवनीत पांडेय, पुष्पमा को मिला तो भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी त्रिपाठी को प्रथम, द्वितीय निशा सिंह, तृतीय पुरस्कार श्रेया मनोज को मिला।
पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार शिवांगी मोदनवाल,शालिनी चौरसिया, आंशिका साहनी को मिला। रंगोली में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार उमा भारती, नेहा निषाद, दिव्या विश्वकर्मा को मिला। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्टून प्रतियोगिता में प्रीति गुप्ता, मनीषा निषाद, नितेश कुमार गुप्ता, गायन प्रतियोगिता में योगेश शुक्ल, प्रभा कीर्ति आनंद, फ़ोटोग्राफी में आनंद गुप्ता, अदिति गुप्ता, आलोक कुमार को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 आमोद राय ने किया।


