Kushinagar News : निजी अस्पतालों की जांच पर विवाद, सीसीटीवी फुटेज ने खड़े किए सवाल

कुशीनगर के निजी अस्पतालों में जांच के नाम पर की गई यह संदिग्ध कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Kushinagar News: कुशीनगर के निजी अस्पतालों की जांच को लेकर नया मामला सामने आया है। हाल ही में एक कथित जांच टीम का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बीते बुधवार को निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रहे अनियमितताओं का खुलासा हुआ था, जिसके बाद बिना किसी आधिकारिक आदेश के स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध लोग

पडरौना स्थित जीवन रक्षक अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग नजर आ रहे हैं। इनमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता, संविदा कर्मी प्रशांत सिंह और विजय गिरी, एक निजी व्यक्ति नलिन सिंह, और एक वाहन चालक शामिल हैं। गौरतलब है कि विभाग में प्रशांत सिंह अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं, जिससे यह मामला और भी संदेहास्पद बन गया है।

क्या यह ‘वसूली गैंग’ की साजिश?

इस पूरी कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि यह टीम किसके आदेश पर भेजी गई थी और नियमित कर्मचारियों की जगह संविदा कर्मियों को क्यों शामिल किया गया? मामला अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कई विभागीय अधिकारी इस कथित जांच टीम को ‘वसूली गैंग’ के रूप में देख रहे हैं, जिससे इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर इस मामले की जांच शुरू करने के आदेश दिये गए हैं।

सीएमओ ने दिया बयान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने पहले कहा था कि मामले की जांच होली अवकाश के बाद की जाएगी। हालांकि, उनके इस बयान से पहले ही कथित जांच टीम का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से मामला गरमा गया।

अब सीएमओ डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने मीडिया से कहा है कि संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। तय समयसीमा के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.