गहमर इंटर कॉलेज:प्रधानाचार्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रबंधक ने जांच हेतु मंडल ऑडिट के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज कर मांग की

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गहमर इंटर कॉलेज में पदच्युत प्रधानाचार्य मार्कण्डेय यादव द्वारा किए गए वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है गहमर इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा प्रधानाचार्य मारकंडे यादव के द्वारा किए गए वित्तिय अनियमितता पर जांच हेतु मंडल ऑडिट के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज कर मांग की गई है ।
ज्ञात हो की ज्विगत दिनों विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्यों एवं गहमर इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के सदस्यों की एक बैठक पदच्युत प्रधानाचार्य मारकंडे यादव की मौजूदगी में की गई थी जिसमें दोनों समिति के सदस्यों ने प्रधानाचार्य द्वारा एमडीएम में हुए घपलो सहित विद्यालय के विभिन्न खातों से अवैध रूप से निकासी एवं विद्यालय में विभिन्न पदों पर अपात्र लोगों का चयन करने का सवाल किया गया था जिस पर प्रधानाचार्य द्वारा समिति के सदस्यों को कोई जवाब नहीं दिया गया। दोनों समिति के सदस्यों ने बैठक कर प्रधानाचार्य द्वारा वित्तीय अनियमितता पर जांच हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक से पत्र भेज कर मांग की गई है विद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा व्यापक रूप से विद्यालय में भ्रष्टाचार फैलाया गया है शिक्षा के इस मंदिर को प्रधानाचार्य ने लूट खसोट और भ्रस्टाचार फैला कर कलंकित किया है एमडीएम में हुए घपलो सहित इनके सेवायोजन की भी जांच कराने का निर्णय लिया गया है पत्र भेज कर जिला विद्यालय निरीक्षक को मंडल आडिट के जरिए जांच कराने की मांग की गई है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.